Janjgir-Nawagarh Thief : सूने मकान से 40 हजार नगदी की चोरी, घर के अंदर रखे सामान को लगाई आग, नवागढ़ थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के महंत गांव के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 40 हजार की नगदी की चोरी कर ली है. चोरों ने घर में आग भी लगा दी थी. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305 (A), 326 ( G ), 331 (3) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



जानकारी के अनुसार, महंत गांव की महिला सुशीला यादव ने बताया कि वह अपने घर में ताला लगाकर, अपनी दीदी के गांव पुटपुरा चली गई थी. वहां से वापस आकर देखने पर घर का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर में रखे 40 हजार नगदी की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी और चोरों ने घर के अंदर आग लगा दी थी, जिससे घर के अंदर रखे सामान जल गए. इधर, मामले में नवागढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर मारपीट करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!