Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

शिवरीनारायण. नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी के बढ़े हुए जलस्तर से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर वार्डवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं परिस्थितियों का जायजा लिया. उनके साथ वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद ओम प्रकाश साहू ने भी बाढ़ प्रभावित परिवारों को बाढ़ के बाद होने वाली संभावित बीमारियों और संक्रमण से बचाव के संबंध में जागरूक किया. उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी को अच्छी तरह उबालकर, छानकर ठंडा करके ही पिएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.

 



साथ ही उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि बाढ़ में डूबे अथवा क्षतिग्रस्त मकानों में फिलहाल वापस न जाएं, क्योंकि पानी के कारण मिट्टी के मकान की संरचना कमजोर हो सकती है और गिरने का खतरा बन सकता है. सभी लोग अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जनता के जनादेश को स्वीकार करे कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना बंद करे : कवि शरण वर्मा

साथ ही, वार्ड के युवाओं से बात करते हुए पार्षद अंकुर गोयल ने कहा कि जब घर में कोई विपत्ति आती है तो सभी को एकजुट होकर उसका सामना करना होता है .इससे परेशानी को दूर करने में आसानी होती है. इसके लिए आप जैसे युवाओं से निवेदन है कि आप भी मोहल्ले में घर-घर जाइए, जिनको भी परेशानी है उनसे पूछकर अपनी सहभागिता निभाएं, क्योंकि शिवरीनारायण के अधिकतर युवाओं को नदी के कारण तैरना और इस बाढ़ जैसे हालात से निपटने की समझ बहुत अच्छे से है. महिला, बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाना और उनकी मदद करने में युवा साथी ही प्रशासन की मदद कर सकता है.

इसे भी पढ़े -  CG Big Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ ट्रांसफर, छग के कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!