इस महीने सरकार देगी PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 16वीं किस्त, इन किसानों को मिलेगा लाभ…जानिए

नई दिल्ली. केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए कई योजना चला रही है। इन स्कीम में से एक स्कीम पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) है। इस योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि किस्तों में दी जाती है। एक वित्त वर्ष में 3 किस्त जारी होती है, हर किस्त में 2,000 रुपये की राशि दी जाती है।

 



इस स्कीम में जारी राशि किसानों के अकाउंट में डायरेक्ट जमा होती है। अभी तक सरकार ने किसानों के अकाउंट में 15 किस्त दे दी है। किसान अब पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मार्च 2024 तक सरकार किसानों के अकाउंट में योजना की राशि जमा कर सकती है। पीएम मोदी ने झारखंड दौरे में 15 नवंबर 2023 को सीबीडी के जरिये योजना की किस्त जारी की थी।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

केंद्र सरकार हर साल अप्रैल-जुलाई में पहली किस्त, अगस्त से नवंबर में दूसरी किस्त और दिसंबर से मार्च में तीसरी किस्त जारी करते हैं। इस वित्त वर्ष 2023-24 में किसानों को योजना की दो किस्त मिल गई। सरकार ने 15वीं किस्त में 2.81 करोड़ रुपये 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर किया था।

पीएम किसान हेल्पलाइन
अगर आप भी इस स्कीम का लाभ पाना चाहते हैं तो आप 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप pmkisan-ict@gov.in पर भी मेल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए पीएम किसान स्कीम के नियम को कठोर किया गया है। अब इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन किया हो। ई-केवाइसी और जमीन का सत्यापन करना अनिवार्य है। अगर आप इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको जल्द ही ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन करवाना होगा। जिन किसानों ने ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन नहीं किया है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!