Akaltara News : बनाहिल के ऋषभ विद्यालय महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया जाएगा आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल में स्थित ऋषभ विद्यालय महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस ( स्वामी विवेकानंद जयंती ) के अवसर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. 12 जनवरी को कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.

 



दरअसल, सिकलिंग, थैलेसीमिया एवं ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा. यहां शिविर से प्राप्त रक्त को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को निशुल्क दिया जाएगा. शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्त दाताओं को संस्था द्वारा प्रशंसा पत्र एवं ब्लूटूथ हेडफोन/हेलमेट प्रदान किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!