Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने रींवाडीह गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजकुमार कुर्रे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी राजकुमार कुर्रे के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

पुलिस ने रींवाडीह गांव निवासी आरोपी राजकुमार कुर्रे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!