Sakti Big News : बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, सिर में गंभीर चोट लगने से एक युवक की हुई मौत, दूसरा घायल

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के NH-49 मसानियाकला में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार दो युवकों कार्तिक साहू और नरेश साहू को ठोकर मार दी. इससे दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने घायल युवक कार्तिक साहू को मृत घोषित कर दिया है. दूसरा घायल युवक का इलाज जारी है. मौके पर सक्ती पुलिस पहुंच गई है और आगे की जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 4 TI, 5 SI और 2 ASI का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश...

मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के रहने वाले बाइक सवार कार्तिक साहू और नरेश साहू, खरसिया से सक्ती की ओर किसी को लेने आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने घायल युवक कार्तिक साहू को मृत घोषित कर दिया. दूसरा घायल युवक का इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : स्व. अनुराग सिंह की जन्म जयंती पर रक्तदान एवं निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन...
error: Content is protected !!