Accident Maut : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत, आरोपी ड्राइवर हिरासत में

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के देवरी-मोहतरा गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार शख्स को कुचल दिया और हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम उमेश मालाकार है, जो रायगढ़ जिले के पुषौर थाना के सेमरा गांव का रहने वाला था. पुलिस ने घटनाकरित पिकअप वाहन के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : कार के नाम पर 20 लाख की ठगी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस के मुताबिक, सेमरा गांव से उमेश मालाकार, बाइक से बिलासपुर जा रहा था. वह हसदेव नदी के पुल को पारकर देवरी-मोहतरा गांव के मोड़ के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया और हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई थी और तनाव हो गया था. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Marriage Break : नाबालिग लड़के और लड़की की शादी रुकवाई गई, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने कार्रवाई की...
error: Content is protected !!