8 साल की बच्ची की मौत के बाद हरकत में आया था प्रशासन, भेजे गए सभी सैम्पल की रिपोर्ट आई निगेटिव, उप्र से आने के दूसरे दिन हो गई थी बच्ची की मौत

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के जेवरा गांव में 8 साल की बच्ची की मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य अमला अलर्ट हुआ था. एक दिन पहले ही उप्र से यह मजदूर परिवार आया था और अचानक बच्ची की मौत हो गई थी.
इसके बाद बच्ची के साथ ही उसके माता-पिता समेत 12 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. इसके बाद गांव और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है.
शुरू में बच्ची के संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य अमला तेजी से अलर्ट हुआ था और गांव पहुंचकर बच्ची की प्राथमिक जांच की गई थी, जिसके बाद सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था. यहां सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है.



इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!