दूध की जगह रोज सुबह पी लें इस पत्ती की चाय, सालों से लगा चश्मा भी 15 दिन में जाएगा उतर, बाज जैसी तेज होगी नजर

आंखें हमारे शरीर के नाजुक अंगों में से एक होती है. इसलिए इनका खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है. लेकिन आज के समय में हमारी लाइफ्सटाइल और खानपान ऐसा हो गया है जिसका असर आंखों पर भी पड़ता है. आंखों की रोशनी कम होने लग जाती है. कभी बहुत ज्यादा टीवी या लैपटोप के इस्तेमाल से तो कभी मोबाइल में हर वक्त लगे रहने और किताबें पढ़ते रहने से भी आंखों पर जोर पड़ता है और आंखों की रोशनी कम (Weak Eyesight) होने लगती है. कई बार शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी भी आंखों की रोशनी कम होने का कारण बन सकती है. आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है. आज हम आपको एक चाय के बारे में बताएंगे जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं. हम बात कर रहे हैं शहतूत की. ऐसा माना जाता है कि शहतूत की पत्तियों की चाय या शहतूत का शरबत (Mulberry chai benefits and recipe) पीने से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

 

शहतूत और पत्तियों का फायदे

 

शहतूत में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के स्ट्रेस को कम करने में मददगार माना जाता है. शहतूत का शरबत फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज को बचाने में मदद कर सकता है. वहीं बात करें शहतूत की पत्तियों की तो इसमें भी कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है. शहतूत का पत्ते में पॉलीफिनॉल, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फास्फोरस जैसे प्लांट कंपाउंड पाए जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

 

 

शहतूत की चाय बनाने की रेसिपी

शहतूत की पत्तियों को धूप में सुखाकर स्टोर कर सकते हैं. इसके साथ ही आप इसकी ताजा पत्तियों से भी चाय बना सकते हैं.चाय बनाने के लिए आप 2 चम्मच शहतूत की पत्तियों को 4 कप गर्म पानी में डालकर थोड़ी देर उबाल लें. जब पानी आधा हो जाए तो इसे छानकर अलग कर लें और शहद मिलाकर इसका सेवन करें.

 

 

 

 

नोट- इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. Khabar CG News जिम्मेदारी का दावा नहीं करता.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!