Sakti Arrest : 35 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को फगुरम चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. फगुरम चौकी पुलिस ने भद्री भांठा से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उमेश कुमार टंडन उर्फ उजीत, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए अपने घर की बाड़ी में रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी उमेश कुमार टंडन उर्फ उजीत के कब्जे से 35 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG IFS Promotion List: IFS अफसरों का प्रमोशन... देखें पूरी लिस्ट

पुलिस ने आरोपी उमेश कुमार टंडन उर्फ उजीत के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!