Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू समेत कई दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन…पढ़िए

रायपुर। लोकसभा चुनाव बेहद ही नजदीक है। कुछ ही दिनों के अंदर चुनाव की तारीखों का भी ऐलान होने वाला है। सभी पार्टियां जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं, चुनाव नजदीक आते ही पार्टी में दल-बदल का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू और कांग्रेस नेता चौलेश्वर चंद्राकर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

बता दें कि आज भारी संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेताओ ने भाजपा में प्रवेश किया है। इनमें अजय बंसल, सुरेश यादव, सुमित राम साहू, राम सनेही जांगड़े, बृजमोहन साहू, रज्जू भारती, ब्रिगेडियर ए के दास, सोहन डडसेना, हरिशंकर जायसवाल भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि सभी कांग्रेस के पदाधिकारी और पूर्व पार्षद हैं। इन सभी का मुख्य मंच पर पट्टा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!