JanjgirChampa Arrest : चिड़ीमार बंदूक से डरा धमका कर शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने वाले 3 आरोपी युवक अकलतरा से गिरफ्तार, आरोपियों से चिड़ीमार बंदूक और बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने चिड़ीमार बंदूक से डरा धमका शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर मारपीट करने वाले 3 आरोपी अभिषेक भारते उर्फ भाका, करन पाटले उर्फ भोला, अर्जुन केंवट को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 294, 506, 323, 327, 34 एवं आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत FIR दर्ज किया गया है. आरोपियों के पास से एक चिड़ीमार बंदूक, एक बाइक को जब्त किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा के सम्मेलाल श्रीवास ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने पड़ोसी के घर के सामने बैठा हुआ था, तभी बाइक में आकर अभिषेक भारते, करन पाटले, अर्जुन केंवट चिड़ीमार बंदूक से डरा धमकाकर शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी अभिषेक भारते, करन पाटले, अर्जुन केंवट को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!