JanjgirChampa Accident : ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को मारी ठोकर, दोनों को आई गंभीर चोट, ले जाया गया अस्पताल

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के घठोली चौक और कोसमंदा गांव के मध्य में अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया है. हादसे से बाइक सवार बाप-बेटे को गंभीर चोट आई है और दोनों घायलों को उपचार हेतु चाम्पा अस्पताल ले जाया गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बाप-बेटे कोसमंदा गांव से चांपा की ओर जा रहे थे, तभी घठोली चौक और कोसमंदा गांव के मध्य में पहुंचे हुए थे कि सामने तरफ से अज्ञात ट्रक का चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार रमेश सूर्यवंशी और उसके बेटे अमित सूर्यवंशी को ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!