Korba News : चोरी हुई बाइक को बांकी मोंगरा पुलिस ने वाहन स्वामी को किया वापस

कोरबा. बांकी मोंगरा पुलिस ने जांजगीर से चोरी हुई बाइक को पेट्रोलिंग के दौरान खोज निकाला है और उसे वाहन के स्वामी को सौंप दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पेट्रोलिंग के दौरान 4 नंबर खदान के पास सूनसान जगह पर पुलिस को बिना नंबर प्लेट के काले रंग का वाहन पुलिस को नजर आया. इस पर वाहन को चेक करने पर हैण्डल लॉक एवं पेट्रोल की टंकी टूटी हुई थी. पुलिस को शंका हुई कि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लाया गया है,

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

जो वाहन पर पेट्रोल खत्म होने पर छोड़ कर भाग गए हैं. यहां वाहन की चेचिस एवं इंजन नंबर से जानकारी इकट्ठा कर संपर्क किया गया, जो ग्राम मड़वा थाना जांजगीर राजेंद्र पटेल का होना पाया गया है, जिसे वाहन के स्वामी को लौटा दिया गया है. इस पर वाहन स्वामी ने पुलिस का धन्यवाद किया है.

इसे भी पढ़े -  Sarangarh Police Transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!