Heart Attack Case : शादी और हार्ट अटैक का क्या है कनेक्शन? पहले दुल्हन और फिर बुआ का दिल ने छोड़ा साथ, 3 मौतें

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हार्ट अटैक से मौत का अलग ही मामला सामने आया है। यहां पर तीन लोगों की मौत हार्ट अटैक से हो गई। दरअसल, दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। सबसे पहले एक दुल्हन की मौत हार्ट अटैक से हुई। इसके बाद परेशान बुआ को हार्ट अटैक आया और उनकी भी मौत हो गई। तीसरी मौत का मामला एक दूसरी शादी समारोह में आया। वहां बग्घी चलाने वाले चालक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। तीनों हार्ट अटैक की घटनाओं को लेकर अब चर्चा गर्मा गई है। देखते ही देखते हो रही मौतों ने हर किसी को हैरान-परेशान करके रख दिया है।



इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

एक ही परिवार के दो लोगों की मौत
अमरोहा में एक ही परिवार में दिल का दौरा पड़ने से दो लोगों की मौत हो गई है। शादी से पहले दुल्हन की अचानक मौत होने से परिवार गम में डूब गया। बुआ इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई। उनको भी दिल का दौरा पड़ा, जिसमें उनकी भी जान चली गई। बड़ी बेगम सराय इलाके से यह मामला सामने आया है। इलाके के यासीन की 20 वर्षीय बेटी फरहीन की शादी तय थी। एक माह बाद शादी होनी थी। दिल्ली में रिश्ता तय हुआ था।फरहीन की पहले ही सगाई हो चुकी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। गुरुवार को फरहीन घर में काम कर रही थी। उसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गई। परिवार वाले फरहीन को लेकर अस्पताल गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार और आसपास के लोग काफी दुखी हो गए।

इसे भी पढ़े -  Guerrilla 450 नए अवतार में तैयार, Royal Enfield ने रीलीज किया टीजर, इस दिन होगी लॉन्च

फरहीन की मौत ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। 55 वर्षीय बुआ फूल बी को जैसे ही घटना की जानकारी वह खुद को संभाल नहीं पाई। उन्हें भी हार्ट अटैक आया। परिवार के लोग उन्हें भी लेकर अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल पहुंचते ही उनकी भी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण दिल का दौड़ा पड़ना बताया है।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

डीजे की धमक से थमा दिल
हार्ट अटैक से तीसरी मौत का मामला रहरा थाना क्षेत्र के पतेई खादर गांव में आया। यहां का रहने वाला 48 वर्षीय विजय घोड़ा बग्घी चलाता था। शुक्रवार दोपहर को बारात की चढ़त थी। इस दौरान तेज आवाज में डीजे बज रहा था। बग्घी पर दूल्हा बैठा हुआ था। विजय घोड़े की रस्सी पकड़ कर खड़ा था। अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!