Korba News : 5 माह में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 903 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई, 69 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया

कोरबा. जिले की पुलिस ने दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस साल के 5 माह में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 903 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है और 69 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला है. पिछले 2 साल में 794 कार्रवाई की गई थी, जबकि अभी 5 माह में ही 300 फीसदी अधिक कार्रवाई हुई है. साथ ही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले प्रत्येक लोगों पर 10 हजार का चालान पुलिस ने वसूल किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

दरसअल, कोरबा पुलिस दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अनेको सतत प्रयास करती आ रही है. इसी बीच कोरबा पुलिस ने इस वर्ष के 5 माह में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर प्रत्येक व्यक्ति पर 10 हजार का चालान काट कर पिछले 5 माह में 903 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल के तहत 69 लाख रुपये का समन शुल्क वसूला है और होने वाली दुर्घनाओं से बचने के लिए सभी वाहन चालकों से अनुरोध भी किया है. इससे वह स्वयं भी सुरक्षित रह सकेंगे और पुलिस ने दूसरे को भी सुरक्षित रखने की हिदायत दी है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...
error: Content is protected !!