27 जून को लॉन्च होगा OnePlus का तगड़ा स्मार्टफोन, मिलेगी 6100mAh की बैटरी

जल्द ही 6100mAh बैटरी वाला धांसू फोन लॉन्च करने वाला है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 27 जून को लॉन्च होगा। कंपनी के इस स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन OnePlus 12 सीरीज की तरह ही होगा। इस स्मार्टफोन के अलावा OnePlus Pad Pro, OnePlus Buds 3 और OnePlus Watch 2 भी लॉन्च हो सकते हैं।

 



 

 

 

वनप्लस का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। यह Ace सीरीज का अगला फोन होगा, जिसे घरेलू बाजार में उतारा जाएगा।
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर OnePlus ने कंफर्म किया है कि इस फोन को 27 जून को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace 3 Pro को कंपनी सिरामिक कलेक्टर एडिशन और व्हाइट फिनिश के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 8.5mm स्क्रेच और वाटर रेसिस्टेंट फीचर भी दिया जाएगा। नई Ace सीरीज के इस स्मार्टफोन में 6,100mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग फीचर मिल सकता है। यही नहीं, वनप्लस का यह फोन नई ग्लेशियर बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम करेगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

 

पिछले दिनों चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station ने वनप्लस के इस अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बैटरी के बारे में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर जानकारी शेयर की थी। टिप्स्टर के मुताबिक, इस फोन में 2,970mAh के दो बैटरी पैक दिए जाएंगे, जिसकी वैल्यू 5,940mAh है। इस तरह से बैटरी की टोटल टिपिकल वैल्यू 6,100mAh होगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

मिलेंगे तगड़े फीचर्स
OnePlus Ace 3 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

 

 

फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 39,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!