JanjgirChampa Action : शिवरीनारायण में अवैध रूप से भंडारित 140 ट्रैक्टर रेत जब्त, तहसीलदार और सीएमओ की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में अवैध रूप से डंपिंग करके रखी 140 ट्रैक्टर रेत को तहसीलदार अविनाश चौहान की टीम ने जब्त किया है और नगर पंचायत के सुपुर्द किया है. रेत माफिया ने शिवरीनारायण की अलग-अलग जगह में रेत को डंप करके रखा था. कार्रवाई टीम में तहसीलदार के साथ सीएमओ राकेश साहू, नायब तहसीलदार संजय बरेठ, आरआई किशोर सिदार शामिल थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

आपको बता दें, शिवरीनारायण में कुछ माह पहले अवैध रूप से भंडारित करीब 3 सौ ट्रैक्टर रेत को जब्त किया था, जिसे बाद में रेत माफिया उठा ले गया था. इस मामले में प्रशासन ने रेत माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं की थी. ऐसे में शिवरीनारायण में एक बार फिर हुई कार्रवाई के मामले आगे क्या होगा, देखने वाली बात होगी ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!