बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, ऐसे हुई घटना. पढ़िए….ना

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा जख्मी हो गए हैं. उनके पैर में गोली लग गई है. ये घटना आज सुबह पौने 5 बजे की बताई जा रही है. गोविंदा सुबह कहीं जाने के लिए निकल रहे थे उसी समय गलती से मिसफायर हो गया था. जिसके बाद गोविंदा को CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 



 

 

गोली लगने के बाद गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया है. जिसकी वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई है. फिलहाल गोविंदा अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती है. मामले की जांच की जा रही है. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने न्यूज चैनल को बताया है कि एक्टर की हालत अब खतरे से बाहर है. वो रिवॉल्वर को साफ करके अलमारी में रख रहे थे. जिसके बाद मिसफायर हो गया. उनके घुटने के नीचे गोली लगी है. कोई घबराने की बात नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा ने इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई है. वो लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं. हालांकि उनके म्यूजिक वीडियो आते रहते हैं. इसके साथ ही वो कई रियलिटी शो में भी नजर आते रहते हैं. टीवी पर गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आते हैं. जहां पर कई बार वो अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे खुलासे करते हैं जिनके बारे में फैंस को पता ही नहीं होता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!