Vivo V50 सीरीज का लॉन्च कब, फास्ट चार्जिंग और पावरफुल चिपसेट से होगी लैस

Vivo जल्द ही अपनी नई सीरीज वीवो वी50 लॉन्च करने वाला है जिसमें दो मॉडल वीवो वी50 और वीवो वी50ई शामिल होंगे। यह सीरीज वीवो वी40 का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसमें पावरफुल प्रोसेसर फास्ट चार्जिंग और बेहतर कैमरा सेंसर होंगे। सीरीज के लॉन्च की उम्मीद अगले साल की शुरुआत में है। कुछ दिन पहले वीवो ने Vivo V40e को लॉन्च किया है।

 



 

 

वीवो अपने नेक्स्ट लाइनअप पर काम कर रहा है। कंपनी की अगली सीरीज Vivo V50 होगी। अपकमिंग सीरीज के बारे में Vivo V40e स्मार्टफोन लॉन्च के तुरंत बाद खबरें आना शुरू हो गई हैं। इस सीरीज को वीवो वी40 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। कथित रूप से कंपनी सीरीज के तहत Vivo V50 और Vivo V50e पर काम कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

नई सीरीज ला रही कंपनी?
वीवो वी50 सीरीज को लेकर स्मार्टप्रिक्स ने बताया है कि कंपनी इन दिनों इस सीरीज के तहत दो मॉडल्स पर काम कर रही है। यह फिलहाल टेस्टिंग फेज में है। इस नेक्स्ट सीरीज में बहुत सारे फीचर्स वही होंगे, जो वीवो वी40 में दिए गए हैं।

 

 

 

IMEI डेटाबेस में V50 को मॉडल नंबर V2427 और Vivo V50e को मॉडल नंबर V2428 के तहत लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग के बेहतर होने के भी संकेत मिलते हैं। साथ ही कैमरा सेंसर में बदलाव किए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

कब रिलीज की उम्मीद
वीवो ने सीरीज को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी है और न ही इसके बारे में ज्यादा डिटेल सामने आई है। लेकिन कहा गया है कि सीरीज को अगले साल फरवरी या मार्च महीने में लॉन्च किया जा सकता है। क्योंकि कंपनी ने पिछली सीरीज को जून 2024 और वीवो वी30 सीरीज को फरवरी 2024 में उतारा था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!