भारत की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, एक साथ थे 4 सुपर स्टार, 300 करोड़ था बजट और जब रिलीज हुई तो..

एक बड़े बजट की फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. इसमें लीड स्टार था वो एक्टर जो पिछले कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर हिट देने के लिए स्ट्रगल कर रहा है. नाम है अक्षय कुमार.

 



 

 

कई रिलीज होने के बावजूद उनकी कोई भी फिल्म लोगों को इंप्रेस नहीं कर रही है. इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं और उन्होंने उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की. 2022 में यह एक्टर एक पीरियड ड्रामा फिल्म का हिस्सा थे जो 300 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी. जब फिल्म की अनाउंसमेंट की गई थी तो दर्शकों और फिल्म के कलाकारों और मेकर्स को इससे बहुत उम्मीदें थीं. हालांकि इसे ना केवल खराब रिव्यू मिले. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी अच्छा नहीं रहा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

 

जैसा कि हमने बताया हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह अक्षय कुमार हैं. 2022 में अक्षय ने सम्राट पृथ्वीराज नाम की एक फिल्म में काम किया. उन्होंने इसमें लीड रोल निभाया. जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो दर्शक उनके और उनकी को-स्टार मानुषी छिल्लर के बीच उम्र के अंतर से खुश नहीं थे. बाद में पृथ्वीराज के रूप में उनके लुक की आलोचना हुई.

 

 

जब फिल्म सिनेमाघरों में लगी तो रिव्यू भी नेगेटिव मिले. एक इंटरव्यू में डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने पर खुलकर बात की. फिल्म मेकर ने खुलासा किया कि भारी क्रिटिसिज्म से अक्षय का दिल टूट गया था. द्विवेदी ने कहा कि अक्षय की आंखों में आंसू थे. जैसा कि हमने ऊपर बताया, फिल्म 300 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी लेकिन इसने कुल मिलाकर केवल 90 करोड़ रुपये कमाए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो 2024 में रिलीज होने वाली फिल्में बड़े मियां छोटे मियां, सरफिरा और खेल खेल में भी अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाईं. वह अब सिंघम अगेन में नजर आएंगे जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ भी हैं. यह 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!