JanjgirChampa Big News : बम्हनीडीह के तहसील दफ्तर का ग्रामीणों ने घेराव किया, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे, फिर…

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह के लोगों ने रेत के अवैध उत्खनन और चारागाह में भंडारण को लेकर तहसील दफ्तर का घेराव कर दिया. रेत माफिया के मनमाने रवैये और अफसरों द्वारा कार्रवाई नहीं करने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश दिखा.

 



यहां अफसरों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और मौके पर जाकर डंप की गई 150 ट्रैक्टर रेत को जब्त किया गया. चारागाह में रेत डंप होने से मवेशी खेतों में घुस रहे थे और किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!