Viral Video : बाप रे बाप! नहीं देखा होगा ऐसा रावण दहन, देख कांप जाएगा रूह…

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रावण दहन के दौरान एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिलती है. यह घटना उत्तर भारत के किसी शहर की बताई जा रही है, जहां हर साल की तरह इस बार भी दशहरे के मौके पर रावण दहन का आयोजन किया गया था.

 



 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि हजारों लोग इस आयोजन में मौजूद थे रावण के पुतले का दहन देखने के लिए उत्साहित थे.

 

 

दहन नहीं ये तो न्यूक्लियर टेस्ट
आयोजन के प्रारंभ में सब कुछ सामान्य दिख रहा था. रावण के पुतले का दहन करने की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं जैसे ही अग्नि लगाई गई, पुतला धू-धू कर जलने लगा. इस दौरान उपस्थित भीड़ पूरी तरह से आयोजन में मग्न थी. लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति ने एक नाटकीय मोड़ ले लिया. रावण का पुतला जलते-जलते अचानक बम की तरह धमाके के साथ फट पड़ा, जैसे किसी न्यूक्लियर टेस्ट का मंजर हो. इस धमाके से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

 

https://x.com/BeingPolitical1/status/1845375555484450980?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1845375555484450980%7Ctwgr%5Ea8c8b2f5ea89850dae379997af04b2282e9a1f1e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

 

 

बच जाते हैं लोग

हालांकि, इस अप्रत्याशित विस्फोट के बावजूद कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी वहां मौजूद लोग सुरक्षित रहे. वीडियो में देखा जा सकता है कि इस विस्फोट के बाद लोग थोड़ी देर के लिए डर से भागने लगे, लेकिन जल्द ही स्थिति काबू में आ गई. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं घटना पर विभिन्न तरह के सवाल उठा रहे हैं. कई लोग आयोजकों की ओर से सुरक्षा में लापरवाही की बात कह रहे हैं, तो कुछ इसे सामान्य मान रहे हैं इसे अद्भुत दृश्य के रूप में देख रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!