15 नवंबर से धान खरीदी से किसानों को नुकसान : सौरभ पटेल

छ.ग युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष(आरटीआई) सौरभ पटेल लगातार बिलासपुर संभाग के दौरे पर हर आय वर्ग व कार्य क्षेत्र के लोगों से,कृषक,महिलाओं,युवाओं से रूबरू हो रहे हैं उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या बिजली बिल का ज्यादा आना,पेंशन का ना मिलना और महंगाई की बेतहासा वृद्धि होना है।

 



अभी दीपावली सिर पर हैं और किसानों की फसल कटने को तैयार हैं, तब सरकार का फरमान आया है कि धान खरीदी 15 नवंबर से करेंगे, जिसका नुकसान यह होगा कि पहले किसानो को अपना धान खेत से ले जाकर ब्यारा में रखना पड़ेगा और फिर खरीदी केंद्र, जहां मवेशी, चूहा और बारिश का खतरा बना रहेगा और साथ ही किसानो को रतजगा करना पड़ेगा । दूसरी तरफ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा कहते हैं कि अभी से धान खरीदने पर सरकार को सुखत का नुकसान उठाना पड़ेगा ।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

सौरभ पटेल ने कहा अगर शासन अभी धान खरीदी नहीं कर सकती तो कम से कम पिछली सरकार के समय का बची राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किश्त ही दे दें, ताकि 31 अक्टूबर को आने वाली दीपावली में किसानो को लाभ मिल सकें।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!