CG News : दोस्तों ने अपने साथ नहीं खिलाया कैरम तो 9 साल की मासूम ने कर लिया सुसाइड.. फांसी लगाकर दी जान

भिलाई: स्मृति नगर चौकी के खमरिया में 9 साल की बच्ची के फांसी लगाने की घटना सामने आई है। 9 साल की मासूम प्रिया नेताम ने इसलिए फांसी लगा ली कि उसे कैरम खेलने नहीं मिला। घटना शनिवार दोपहर की है। महज नौ साल के बच्ची के इस आत्मघाती कदम से हर कोई हैरान है

 



इस बारें में बताया गया कि प्रिया घर के पास कैरम खेल रहे बच्चों के पास पहुंची और खेलने की जिद करने लगी लेकिन बच्चों ने उसे साथ कैरम खिलाने से मना कर दिया। जिसके बाद वह रोते हुए वहां से चली गई और घऱ में पैरेंट्स से भी शिकायत की, पर पैरेंट्स ने उस पर ध्यान नहीं दिया। इसी बीच वह घर की छत पर बने एक परछीनुमा कमरे में गई और वहां पलंग पर चढ़कर फांसी लगा ली। जब पैरेंट्स ने उसे फंदे पर लटकते देखा तो उसे नीचे उतारकर तत्काल श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले गए। यहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया गया। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि बच्चों द्वारा कैरम नहीं खेलने दिए जाने के बाद दुखी होकर बच्ची ने यह कदम उठा लिया। फिलहाल स्मृति नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...
error: Content is protected !!