CG Big News : पुलिसकर्मियों की स्कार्पियो पलटी, दुर्घटना में SI की हुई मौत, 2 जवान घायल, रेप के आरोपी को अरेस्ट कर लौटने के दौरान हुआ भीषण हादसा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रेप के आरोपी को अरेस्ट कर लौट रही कोरबा पुलिस की टीम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी। हादसे में सब इंस्पेक्टर की जहां मौत हो गयी है, वहीं दो अन्य जवानों को चोटे आई है। बताया जा रहा है कि कोरबा जिला के पाली थाना की पुलिस टीम कानपुर से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तार कर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियों के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के दौरान ये भीषण हादसा हो गया।



जानकारी के मुताबिक, यह सड़क हादसा जीपीएम जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कानपुर गयी हुई थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

पुलिस टीम में पाली थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विलायत अली और तीन आरक्षकों शामिल थे। बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम स्कार्पियों से वापस कोरबा लौट रही थी। सुबह के वक्त वाहन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार स्कार्पियों के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी।

इस भीषण दुर्घटना में वाहन के सामने की सीट पर बैठे सब इंस्पेक्टर विलायत अली की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं वाहन के चालक और तीन पुलिस जवानों को चोटे आई है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी। तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़े -  जांजगीर बड़ी खबर : घेराबंदी की तो पुलिस पर फायरिंग, बदमाश का हाफ एनकाउंटर, जिले में पहली बार हुई ऐसी वारदात... अन्य 8 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल, रॉड, डंडे और 4 लाख जब्त, फायरिंग स्थल पर पहुंचे SP...

वहीं घटना की जानकारी के बाद पाली पुलिस की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गयी है। जीपीएम पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर एसआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस हादसे की जानकारी के बाद कोरबा पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है।

error: Content is protected !!