IPL 2025 Auction: अर्शदीप सिंह से लेकर युजवेंद्र चहल तक, नीलामी में Mumbai Indians के निशाने पर होंगे ये प्‍लेयर

IPL 2025 Auction: अर्शदीप सिंह से लेकर युजवेंद्र चहल तक, नीलामी में Mumbai Indians के निशाने पर होंगे ये प्‍लेयर



इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के अगले सीजन के लिए मेगा ऑक्‍शन 24 और 25 नवंबर को साउदी अरब के जेद्दा में होगा। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्‍लेयर्स की लिस्‍ट जारी कर दी थी।

5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने 5 प्‍लेयर्स को रिटेन किया था। मुंबई इंडियंस ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या के अलावा पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, तूफानी बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रिटेन किया था। MI ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सबसे ज्‍यादा 18 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

रोहित के जोड़ीदार की होगी तलाश
मुंबई ने अपनी कोर टीम को बरकरार रखा है। अब ऑक्‍शन में हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी टीम को विकेटकीपर, तेज गेंदबाज, एक और ओपनर के साथ ही स्पिनर्स की दरकार होगी।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

ऐसे में आइए जानते हैं कि मेगाा ऑक्‍शन में किन प्‍लेयर्स पर दांव लगा सकती है। साथ ही MI के पास एक राइट टू मैच कार्ड भी उपलब्‍ध है। ऐसे में फ्रेंचाइजी ईशान किशन पर इस कार्ड का इस्‍तेमाल कर सकती है।

ऋषभ पंत
मेगा ऑक्‍शन में मुंबई इंडियंस के साथ ही कई फ्रेंचाइजी की नजर ऋषभ पंत पर होगी। पंत विकेटकीपर के अच्‍छे विकल्प हैं। इसके अलावा वह मिडिल ऑर्डर में मजबूती भी देते हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पंत को रिटेन नहीं किया था। ऐसे में मुंबई पंत पर बड़ा दांव लगा सकती है। पंत ने आईपीएल में अब तक 111 मैच में 3284 रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

अर्शदीप सिंह
मुंबई ने एक‍ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तो रिटेन किया है। कप्‍तान हार्दिक पांड्या भी 1-2 और कभी-कभी 4 ओवर करते नजर आते हैं। ऐसे में मुंबई को एक और तेज गेंदबाज की दरकार होगी। ऐसे में मुंबई इंडियंस अर्शदीप सिंह को खरीदने का भरसक प्रयास कर सकती है। सिंह का टी20 इंटरनेशनल में भी शानदार रिकॉर्ड है। सिंह ने 65 आईपीएल मुकाबलों में 76 विकेट झटके हैं।

युजवेंद्र चहल
हरभजन सिंह के संन्‍यास के बाद से ही मुंबई इंडियंस के पास बहुत अच्‍छे स्पिन विकल्‍प नहीं रहे हैं। ऐसे में जेद्दा में होने वाली नीलामी में मुंबई इंडियंस चहल के पीछे पड़ सकती है। चहल T20I में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।
इतना ही नहीं आईपीएल में भी उनके नाम सबसे ज्‍यादा विकेट हैं। उन्‍होंने 160 मैच में 205 शिकार किए हैं। लीग के इतिहास में कोई अन्‍य गेंदबाज अब तक 200 विकेट नहीं ले पाया है।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

मुंबई इंडियंस ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया
जसप्रीत बुमराह (18 करोड़)
सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़)
हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़)
रोहित शर्मा (16.30 करोड़)
तिलक वर्मा (8 करोड़)

error: Content is protected !!