Janjgir;-Baloda Accident Death : 2 बाइक में जोरदार टक्कर, 1 युवक की मौत, 4 लोग घायल

जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के खिसोरा गांव में 2 बाइक में टक्कर हो गई. हादसे में एक बाइक को चला रहे कृष्णा साहू की मौत हो गई, वहीं उसी बाइक सवार 2 बच्चे और 1 बुजुर्ग महिला को चोट आई है. दूसरी बाइक को चला रहे व्यक्ति को भी चोट आई है. चारों घायलों को बलौदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

दरअसल, जर्वे हरदी गांव से बाइक में सवार होकर कृष्णा साहू, 2 बच्चे और बुजुर्ग महिला के साथ हरदीबाजार कोरबा जा रहा था. वे खिसोरा पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई. हादसे में कृष्णा साहू की मौत हो गई है. हादसे के बाद मौके पर दोनों बाइक में सवार अन्य 4 लोग इधर-उधर छिटक गए. यहां स्थानीय लोगों ने मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!