CG News: फूड प्वाइजनिंग का कहर, बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, अब तक इतने लोगों की थमीं सांसें

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में फूड प्वाइजनिंग का कहर देखने को मिला है। यहां मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक यहां 8 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

 



इस बीच जिला प्रशासन ने इन दावों को खारिज किया है। इस केस में जिला प्रशासन ने सिर्फ एक शख्स की मौत की पुष्टि की है। फूड प्वाइजनिंग से बीमार एक शख्स का इलाज बिलासपुर के छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस यानि की सिम्स में हो रहा है। बिलासपुर पुलिस ने फूड प्वाइजनिंग से एक शख्स की मौत और एक शख्स के बीमार होने की पुष्टि हुई है। फूड प्वाइजनिंग की जांच की जा रही है। खाद्य और औषधि विभाग की टीम मौके पर है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की तरफ से टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

ग्रामीणों से प्रारंभिक पूछताछ व जांच-पड़ताल के आधार पर यह बात सामने आयी कि लोफंदी में रहने वाले श्रवण देवांगन के घर पर वैवाहिक कार्यक्रम तीन फरवरी से छह फरवरी के बीच आयोजित हुआ था, जिसमें ग्रामीणों को सामूहिक भोज में आमंत्रित किया गया था

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!