Sheorinarayan Arrest : सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड किया, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने सोशल मीडिया फेसबुक में मोबाइल से अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी राहुल मोहम्मद को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक, बिल्हार के सिंगोरी क्षेत्र का रहने वाला है. जिले में पहले भी इस तरह की कई कार्रवाई हो चुकी है.

 



दरअसल, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो को सोशल मीडिया फेसबुक में अश्लील वीडियो अपलोड होने की सूचना मिली. इसके बाद, शिवरीनारायण पुलिस को जानकारी मिलने पर आरोपी युवक राहुल मोहम्मद के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 बी, आईपीसी की धारा 201 और पॉक्सो एक्ट की धारा 14 ( 1 ) के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!