Janjgir Action : कुलीपोटा गांव में अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई की, जेसीबी से बेजाकब्जा को तोड़कर हटाया गया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के कुलीपोटा गांव में अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई की है और जेसीबी से बेजाकब्जा को तोड़कर हटाया गया है. दरअसल, सरपंच ने प्रशासन को शिकायत की थी. इसके बाद, नायब तहसीलदार की टीम ने कुलीपोटा गांव पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.

 



यहां जेसीबी से बेजाकब्जा को तोड़ा गया. इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही, ताकि कानून व्यवस्था ना बिगड़े. आपको बता दें, जिले में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है. प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्रवाई नहीं होने से गांव-गांव में बेजाकब्जा की समस्या बढ़ती जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!