JanjgirChampa Arrest : 2 सौ 10 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने गांजा की बिक्री करने वाले आरोपी सुकचैन कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी सुकचैन कश्यप के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी, हीरागढ़ टुरी गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हीरागढ़ टुरी गांव में सुकचैन कश्यप, गांजा की अवैध रूप से बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी सुकचैन कश्यप के पास से 2 सौ 10 ग्राम गांजा को जब्त करके गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : नगर पालिका परिषद चांपा के नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण संपन्न
error: Content is protected !!