JanjgirChampa Big News : ऑनलाइन शासकीय कार्य नहीं करने वाले जिले के 142 पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी

जांजगीर-चांपा. जिले में ऑनलाइन शासकीय कार्य नही करने वाले पटवारियों पर कार्रवाई की गई है। सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने 16 अगस्त 2025 से ऑनलाइन शासकीय कार्य नहीं करने वाले 142 पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम जांजगीर ने 40, एसडीएम चांपा ने 32, एसडीएम पामगढ़ ने 28 एवं एसडीएम अकलतरा 42 पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : सांसद ज्योत्स्ना महंत का 2 और 3 जुलाई को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि 16 अगस्त से आपके द्वारा सभी प्रकार के ऑनलाइन शासकीय कार्य नहीं किए जा रहे हैं, जिससे महत्वपूर्ण शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम जनता को आवश्यक सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Big News : डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे चाम्पा, रायपुर के नकटी गांव में तोड़फोड़ मामले में बोले, 'सरकार है संजीदा, सरकार को है लोगों की चिंता'

यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(2) के विपरीत है। संबंधित पटवारियों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!