JanjgirChampa Big News : शराब पीने से 2 लोगों की मौत का मामला, आक्रोशित लोगों ने बिर्रा के चौक पर चक्काजाम किया, पुलिस ने दिया आश्वासन… शॉर्ट PM रिपोर्ट में ये हुआ खुलासा… पढ़िए डिटेल में…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में शराब पीने से 2 लोगों की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने बिर्रा के चौक पर चक्काजाम कर दिया. पुलिस ने ग्रामीणों को दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, फिर 2 घण्टे बाद मामला शांत हुआ. चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि मामले में संदेहियों से पूछताछ की जा रही है. आपको बता दें, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शराब में जहर मिले होने की बात सामने आई है. ऐसे में किसी ने हत्या करने की नीयत से शराब में जहर मिलाया था. इसी आधार पर बिर्रा पुलिस जांच कर रही है.



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : डीएमएफ मद से 50 किसान कर रहे लैलूंगा में रागी की ऑर्गेनिक खेती, कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा, पहाड़ लुड़ेग को आदर्श ग्राम बनाने का आश्वासन, ग्रामीणों से मांगे विकास के सुझाव

दरअसल, 15 सितम्बर को करही गांव के 2 युवक सूरज यादव और मनोज कश्यप की शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ गई थी और सारंगढ़ अस्पताल में दोनों की मौत हो गई थी. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शराब में जहर मिलाने की बात सामने आई है. ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते चक्काजाम कर दिया. पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए. उधर, संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Police Action : अत्यधिक तेज आवाज में DJ बजाने पर कार्रवाई, संचालक पर कार्रवाई, वाहन समेत DJ जब्त...

error: Content is protected !!