Sheorinarayan Arrest : पुलिस ने ट्रांसफार्मर, कॉपर एवं एल्युमिनियम वायर की चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से 17 लाख 30 हजार रुपये का सामान जब्त, एम्बुलेंस बनाकर चोरी की सामग्री का करते थे परिवहन, 10 से अधिक घटनाओं को दे चुके थे अंजाम, फरार आरोपियों की तलाश जारी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रांसफार्मर, कॉपर एवं एल्युमिनियम वायर की चोरी करने वाले मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपी अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी, संतोष भास्कर, वीरेंद्र सुमन, राज आर्यन उर्फ छोटू वानी, अमन रात्रे, राज आर्यन उर्फ रोहित वानी को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपियों ने बोलेरो वाहन को एम्बुलेंस के रूप में तैयार कर चोरी की सामग्रियों का परिवहन करते थे. गिरफ्तार सभी आरोपी, बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. आरोपियों ने 10 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. आरोपियों के खिलाफ बलौदाबाजार, भाटापारा और गिधौरी थाना में कई अपराध दर्ज हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

दरअसल, केरा के कनिष्ठ यंत्री ने बताया था कि 13 से 14 जनवरी को अज्ञात चोरों ने 230 किलोग्राम कॉपर की चोरी कर ली थी. इसी तरह से लोहर्सी के धनंजय यादव ने भी बताया कि 200 किलोग्राम कॉपर वायर की चोरी हो गई थी. इसके बाद, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुटी हुई थी.

इस दौरान पुलिस ने आरोपी अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ संगठित रूप से पहले आसपास क्षेत्र में घूमकर रेकी करते थे, फिर घटनाओं को अंजाम देते थे. बोलेरो वाहन को एम्बुलेंस बनाकर चोरी की सामग्री का परिवहन करते थे. आरोपियों ने 10 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके थे. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपियों से चोरी का ट्रांसफार्मर, कॉपर, एल्युमिनियम वायर, 4 मोबाइल, छोटा हाथी, बोलेरो वाहन, कटर मशीन सहित 17 लाख 30 हजार रुपये का सामान जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!