



जांजगीर. ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में जिले के बिहान की क़ृषि सखी व पशु सखी दीदियों को क़ृषि, पशुपालन के साथ ही आजीविका गतिविधियों को लेकर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार व छत्तीसगढ़ गायत्री युवा प्रकोष्ठ स्वालंबन प्रभारी मोहन लाल साहू व हेमलता साहू ने शैम्पू बनाना सिखाया. इसके साथ ही प्रशिक्षण के दौरान डिटर्जेन्ट पाउडर, तुलसी, नीम की साबुन बनाकर सिखाया गया। प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के निदेशक लक्ष्मीनारायण सिंकू के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव फेकेल्टी अरुण पाण्डेय व उत्तम राठौर द्वारा खाद्य प्रसंस्करण के तहत आचार, पापड़, मसाला पावडर निर्माण, बैंकिंग, विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जा रहीं है। प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत बिहान के डीएमएम उपेंद्र दुबे, खादी ग्राम उद्योग के जिला अधिकारी सरिता, कृषि वैज्ञानिको व अन्य विभाग के अधिकारियो के द्वारा प्रशिक्षण दी जा रहीं है।
प्रशिक्षण में नवागढ़ ब्लॉक के गिद्धा गाँव से क़ृषि सखी ज्योति आदिले, पशु सखी रौशनी मानिकपुरी समेत कांति कश्यप, चन्द्रिका कश्यप कुकदा, उर्मिला धीवर, सीमा कश्यप गोधना, मनीषा मानिकपुरी, सुलेखा दिब्य बोड़सरा, अंजनी कश्यप, गनेशी कश्यप चौराभाठा, विद्या सूर्यवंशी, यशस्वी धीवर बनारी, प्रतिभा कश्यप खिसोरा, शिवरात्रि चौहान, जगदीश कुमारी साहू कचंदा, कुमारी बाई, रुखमणि महंत, सरस्वती कश्यप, अलका कश्यप अमोरा, सविता साहू सरखों, उषा बर्मन, रीनू अकेला खैरताल, नीता आदित्य केरा,ममता आदित्य बरेकेल और अन्य क़ृषि सखी व पशु सखी उपस्थित रहीं।






