WhatsApp Call रिकॉर्ड करने का सबसे आसान तरीका, iPhone और Android यूजर्स अभी जान लें

नई दिल्ली. नॉर्मल कॉल पर तो आजकल रिकॉडिंग की सुविधा आसानी से मिल जाती है लेकिन कई बार WhatsApp पर की गई जरूरी बातचीत को सेव करने की जरूरत महसूस होती है, लेकिन एप में अभी तक कोई भी कॉल रिकॉर्ड करने का सीधा ऑप्शन नहीं है। ऐसे में यूजर्स अलग-अलग तरीके ढूंढ़ते रहते हैं, जिससे कॉल रिकॉर्ड की जा सके।



ऐसे में अगर आप भी WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो iPhone और Android दोनों के लिए आप एक आसान तरीके का इस्तेमाल करके ऐसा कर सकते हैं। इतना ही नहीं iPhone यूजर्स तो बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के भी कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं, जबकि Android वालों को इसके लिए एक एप अपने फोन में इनस्टॉल करना होगा, जिसकी मदद से यह काम आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

iPhone में कैसे रिकॉर्ड करें WhatsApp Call?
अगर आप एक iPhone यूजर हैं तो अपने फोन के कंट्रोल सेंटर में मौजूद एक फीचर का इस्तेमाल करके आप WhatsApp कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा…

सबसे पहले तो अपने iPhone के Control Center में जाएं।
अब टॉप पर दिख रहे प्लस (+) आइकन पर टैप करें।
इसके बाद थोड़ा स्क्रॉल करके Local Capture टॉगल को ऐड कर लें।
Local Capture वाले ऑप्शन पर होल्ड करें और Audio Only का विकल्प चुनें।
अब जब भी WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करनी हो, इस ऑप्शन पर टैप करें।

इसे भी पढ़े -  19 फरवरी को लॉन्च होंगे Vivo V70 और V70 Elite, लीक हुई कीमतें और धांसू फीचर्स, यहां जानें सब कुछ

इसके बाद Start Recording पर क्लिक करें।
अब WhatsApp कॉल की ऑडियो रिकॉर्ड हो जाएगी।

Android में कैसे रिकॉर्ड करें WhatsApp Call?
Android फोन में आईफोन की तरह ऐसा कोई फीचर नहीं है इसलिए आपको WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करने के लिए एक कॉल रिकॉर्डिंग एप की जरूरत पड़ेगी।

Google Play Store पर जाकर App Call Recorder सर्च करें।
यहां से सबसे पहले दिखने वाले रेड आइकन वाले एप को डाउनलोड करें।
एप इंस्टॉल करने के बाद उसे सभी जरूरी परमिशन दें।
इसके बाद यह ऐप आपके WhatsApp कॉल्स को ऑटोमैटिक रिकॉर्ड करने में मदद करेगा।

error: Content is protected !!