Hyundai Venue के नए अवतार ने मचाया गदर, कम बजट में बेहतरीन फीचर्स का तड़का, क्यों हर कोई कर रहा है बुक

नई दिल्‍ली. वाहन निर्माता हुंडई की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में कुछ समय पहले ही नई जेनरेशन Hyundai Venue को लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद इसे भारत में काफी ज्‍यादा पसंद किया जा रहा है। इस एसयूवी ने किस तरह बुकिंग का नया कीर्तिमान बनाया है। इसमें किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।



Hyundai Venue की कितनी है मांग
हुंडई की ओर से वेन्‍यू की नई जेनरेशन को भारत में कुछ समय पहले ही लॉन्‍च किया गया है। इस एसयूवी की लॉन्‍च के बाद से काफी ज्‍यादा मांग है। जानकारी के मुताबिक वेन्‍यू की नई जेनरेशन ने बुकिंग का नया कीर्तिमान बनाया है।

कितनी मिली बुकिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इस एसयूवी के लिए निर्माता को 80 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी है। इसके पहले भी निर्माता ने जानकारी दी थी कि इसे एक महीने में ही 32 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली नई जेनरेशन वेन्‍यू में कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इसमें ट्वीन हॉर्न LED DRLs और क्वाड बीम LED हेडलैम्प्स, होराइजन LED पोजिशनिंग लैंप और रियर होराइजन LED टेल लैंप, डार्क क्रोम रेडिएटर ग्रिल और ब्रिज टाइप रूफ रेल्स, सिग्नेचर C-पिलर गार्निश और इन-ग्लास Venue एम्बलम, मसल्ड व्हील आर्च और डायमंड-कट 16-इंच अलॉय व्हील्स, डुअल 12.3-इंच की कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले, डुअल-टोन (डार्क नेवी और डव ग्रे) लेदर सीट्स, 2-स्टेप रियर सीट्स और इलेक्ट्रिक 4-वे ड्राइवर सीट, रियर एसी वेंट्स और विंडो सनशेड, कॉफी-टेबल सेंट्रल कंसोल और मून व्हाइट एम्बियंट लाइटिंग, D-कट स्टेरिंग व्हील और प्रीमियम लेदर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स को दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

कितना दमदार इंजन
हुंडई की ओर से इस एसयूवी में पेट्रोल के दो इंजन विकल्‍प दिए गए हैं। जिनमें से एक 1.2 लीटर एमपीआई पेट्रोल इंजन है, जिससे इसे 61 किलोवाट की पावर और 114.7 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ सिर्फ पांच स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

कितनी है कीमत
हुंडई की ओर से नई जेनरेशन वेन्‍यू को भारत में आठ लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 15.69 लाख रुपये है।

किनसे है मुकाबला
भारतीय बाजार में हुंडई की नई जेनरेशन वेन्‍यू को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है। इस सेगमेंट में Maruti Brezza, Kia Sonet, Kia Syros, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO और Skoda Kylaq जैसी एसयूवी से नई जेनरेशन हुंडई वेन्‍यू का सीधा मुकाबला होता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल प्रस्तुत रामलीला की दर्शकों ने की सराहना

error: Content is protected !!