Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेमरा-अवरीद गांव में पिकअप की ठोकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, पिकअप वाहन को पुलिस ने किया जब्त

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के सेमरा-अवरीद गांव में पिकअप वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक अभषेक कश्यप की मौत हो गई है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मृतक युवक, पामगढ़ क्षेत्र के मदनपुर गांव का रहने वाला था.

 



दरअसल, पामगढ़ क्षेत्र के मदनपुर गांव के साधु राम कश्यप का 19 वर्षीय बेटा अभषेक कश्यप, अपनी मां को अवरीद गांव के रिश्तेदार के घर शादी समारोह में छोड़ने आया हुआ था. वह अवरीद गांव से वापस अपने घर जाते समय सेमरा गांव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक अभषेक कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ के 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण, आदेश जारी हुआ...

Related posts:

error: Content is protected !!