Dhurandhar The Revenge: एक-एक करके सबको सिंहासन से खदेड़ेगा ‘धुरंधर’, दुनियाभर में कमाई में बनाया अर्धशतक

हौंसला, ईधन, बदला… धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने की तैयारी में हैं। रिलीज से 5 दिन पहले ही फिल्म ने इतना बज बना लिया है कि एडवांस बुकिंग में हलचल मच गई है।



इस बात में कोई दोराय नहीं है कि धुरंधर की ताबड़तोड़ सफलता के बाद धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर बेसब्री से इंतजार हो रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि पार्ट 2 पहली फिल्म से ज्यादा बड़ी ब्लॉकबस्टर रहेगी। फिल्म का कारोबार जबरदस्त होने वाला है और इसका अंदाजा फिल्म के एडवांस कलेक्शन से लगाया जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का दबदबा
धुरंधर 2 धीरे-धीरे सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने के करीब बढ़ रही है। यह जल्द ही सुपर-डुपर हिट फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देगी। रिलीज से पहले ही फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया है।

धुरंधर 2 का एडवांस कलेक्शन
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई है। टिकटें धड़ाधड़ बिक रही हैं और कमाई करोड़ों में पहुंच गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर 2 ने पेड प्रीमियर डे के लिए 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का एडवांस कलेक्शन कर लिया है। यह ओवरसीज और घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। फिल्म के अभी तक 4.7 लाख टिकटें बिक गई हैं।

18 मार्च (पेड प्रीमियर) के लिए फिल्म ने भारत में करीब 24.4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं नॉर्थ अमेरिका में कारोबार 35 करोड़ रुपये के आसपास है।

पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ेगी धुरंधर?
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शुमार पुष्पा 2 ने दुनियाभर में पहले दिन के लिए एडवांस कलेक्शन 91.24 करोड़ के आसपास किया था। साल 2024 में आई फिल्म के लिए 31 लाख टिकटें बिकी थीं। अभी तक धुरंधर 60 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। यह पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं, यह पांच दिन बाद ही मालूम पडे़गा।

error: Content is protected !!