Jaijaipur News : जैजैपुर में धूमधाम से मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती, शोभायात्रा निकालकर साहू समाज ने दिया एकता और समानता का संदेश

जैजैपुर. नगर में भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर साहू समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में कर्मा दल और डीजे की धुन पर लोग झूमते नजर आए। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भक्त माता कर्मा एवं भगवान श्री कृष्ण जी के आरती कर किया गया।

 



यहां से गुजरी शोभायात्रा :- शोभायात्रा गुडी चौक से प्रारंभ होकर वसुंधरा मंदिर, पुलिस थाना, राम मंदिर , पुराना बस स्टैंड , नया बस स्टैंड होते हुए दशहरा मैदान में समाप्त हुई। इस दौरान नगर के लोगों द्वारा जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

जीवन्त झांकी की प्रस्तुति ने लोगों को भावविभोर कर दिया।
शोभायात्रा के बाद दशहरा मैदान में सामूहिक आरती के पश्चात समाज के बच्चों द्वारा जीवन्त झांकी का प्रदर्शन किया गया। जिसका लोगों खूब सराहना किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fake Note : रायपुर से लाया नकली नोट, अकलतरा की शराब दुकान में खपा रहा था, फिर पकड़ा गया आरोपी... डिटेल में पढ़िए...

कार्यक्रम का संचालन साहू समाज के जिला संगठन सचिव प्रहलाद साहू एवं आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष जिवेन्द्र बहादुर साहू ने किया।

उपस्थित लोगों को अतिथियों द्वारा संबोधित किया गया। पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ने अपने उद्बोधन में माता कर्मा के जीवन और उनके आदर्शों के बारे में बताया और कहा कि भक्त माता कर्मा ने अपने त्याग और तपस्या से तेली समाज को पहचान दी है। सभा को संबोधित करते हुए साहू समाज के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने कर्मा जयंती की बधाई देते हुए समाज की एकता और एकजुटता पर बल दिया।
कार्यक्रम को भाजपा नेता मोचन साहू एवं तहसील अध्यक्ष नरसिंह साहू ने भी संबोधित किया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : मालगाड़ी हुई डिरेल, 4 बोगी पटरी से उतरी, एक ट्रैक से बाहर पलटी...

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मेमकुमार साहू , जिला संगठन सचिव श्रीमती षडेश्वरी साहू , पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार साहू , शक्ति तहसील अध्यक्ष प्रकाश साहू , वरिष्ठ समाजसेवी पतिराम साहू , जैजैपुर नगर अध्यक्ष जिवेन्द्र बहादुर साहू , सेंदरी परिक्षेत्र अध्यक्ष रामकुमार साहू , हसौद परिक्षेत्र अध्यक्ष नेतराम साहू , सेंदुरस परिक्षेत्र अध्यक्ष देवनारायण साहू , ठठारी परिक्षेत्र अध्यक्ष भोजराम साहू रायपुरा परिक्षेत्र अध्यक्ष बुद्धेश्वर प्रसाद साहू , अर्जुन लाल , सुनीता साहू मालती साहू , आत्माराम साहू , हरीराम साहू , पुनुलाल साहू , प्रमोद कुमार , यश , देवेन्द्र , संजय , डिगम्बर , सुरेंद्र , राजकुमार , अमृतलाल , विश्वकान्ता , मिलनराम , महाविजय , रविकांत , शत्रुघ्न , मनोज , संतोष सहित महिलाएं युवा बुजुर्ग उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के बाद कार्यक्रम का समापन भोज के आयोजन के साथ हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने एक साथ भोजन किया।

इसे भी पढ़े -  Champa Attack : कार सवार 4 लोगों पर हमला, लूट की वारदात, कार में तोड़फोड़...
error: Content is protected !!