Akaltara Arrest : शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर मां और छोटे भाई से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर मां और छोटे भाई के साथ मारपीट करने वाले आरोपी बड़े भाई सुधीर कुमार खांडे उर्फ शीतल प्रसाद खांडे को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी सुधीर कुमार खांडे उर्फ शीतल प्रसाद खांडे के खिलाफ BNS की धारा 119 (1), 296, 351(3), 115(2) के तहत कार्रवाई की है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Birra Arrest : फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर श्रम विभाग की योजना के तहत 1 लाख रुपये आहरण करने का मामला, मृतक महिला का पति गिरफ्तार, पंचायत सचिव फरार...

पुलिस के मुताबिक, पोड़ीदल्हा गांव के जितेंद्र कुमार खांडे ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुधीर कुमार खांडे उर्फ शीलत प्रसाद खांडे ने शराब पीने के रुपये की मांग कर रहा था, उसे रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज कर मारपीट की. बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ भी उसके बड़े भाई ने मारपीट की है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Action : खाद्य विभाग का होटलों और ढाबा में छापा, 28 व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, चूल्हा, रेगुलेटर और पाइप जब्त...

इधर, पुलिस ने मां और छोटे भाई से मारपीट करने वाले आरोपी बड़े भाई सुधीर कुमार खांडे उर्फ शीतल प्रसाद खांडे को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!