




सैमसंग का अगला फोल्डेबल डिवाइस जल्द ही लॉन्च होने वाला है। डिवाइस लॉन्च से पहले ही ऑनलाइन कुछ रिपोर्ट्स में सामने आ गया है। इन रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इस बार फोन में किसी बड़े बदलाव के बजाय, कंपनी शायद उन हिस्सों को बेहतर कर सकती है जिन पर कुछ समय से ध्यान देने की जरूरत थी।

X पर शेयर की गई हालिया पोस्ट्स में Galaxy Z Fold 8 के बारे में कुछ झलक मिलती है कि इसमें क्या-क्या खास हो सकता है। अगर Samsung अपने पुराने रिलीज पैटर्न पर ही चलता है, तो ये फोन शायद जुलाई 2026 के आस-पास लॉन्च हो सकता है। चलिए जानते हैं कि नए वाले फोल्ड में क्या कुछ खास रहेगा..
Galaxy Z Fold 8 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग के इस अपकमिंग Fold में 8-इंच की इनर डिस्प्ले और 6.5-इंच की एक्सटर्नल डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेंगी। हालांकि इस बार डिस्प्ले में एक नए तरह के स्ट्रक्चर को टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें दो-लेयर्स वाला बहुत पतला ग्लास और एक मेटल सपोर्ट लेयर होगी, जिसे लेजर से ड्रिल किया गया होगा।
आसान शब्दों में कहें तो, इससे स्क्रीन ज्यादा मजबूत हो सकती है। साथ ही इससे फोन को इस्तेमाल करते टाइम बीच की लाइन शायद कम परेशान करेगी। यह भी चर्चा है कि ये डिवाइस पहले से ज्यादा पतला और हल्का हो सकता है, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
पावरफुल प्रोसेसर और 1TB तक के स्टोरेज ऑप्शन
हार्डवेयर की बात करें तो, Galaxy Z Fold 8 में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 फॉर गैलेक्सी प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। साथ ही इस डिवाइस में 16GB तक की RAM और 256GB से लेकर 1TB तक के स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकते हैं।
Galaxy Z Fold 8 के संभावित कैमरा स्पेक्स
हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि डिवाइस में 200MP का प्राइमरी सेंसर हो सकता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, जिसमें 3x जूम की सुविधा भी मिल सकती है। वहीं इस बार Fold 8 की बैटरी इसके पिछले मॉडल में देखी गई 4,400mAh से ज्यादा होने की उम्मीद है।

