JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण, आरोपी युवक और सहयोग करने वाली युवती गिरफ्तार, नवागढ़ क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी युवक नकुल कश्यप और सहयोग करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बालिका को पुलिस ने ऋषिकेश से बरामद किया है. इसके बाद, गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई.

 



दरअसल, नवागढ़ थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट उसके परिजन ने दर्ज कराई थी. जांच में पामगढ़ क्षेत्र के झूलन गांव के युवक नकुल कश्यप द्वारा अपहरण करने की बात सामने आई है. इसके बाद, पुलिस ने टीम बनाकर ऋषिकेश से लड़की को बरामद किया और आरोपी युवक के साथ सहयोग करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, आरोपी गिरफ्तार, 5 आरोपी की पहले हुई थी गिरफ्तारी...
error: Content is protected !!