पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

मौजूदा हालात को देखते हुए कोई भी टीम पाकिस्तान के दौरे पर जाने से पहले कई बार सोचती है। पाकिस्तान आंतकवाद का गढ़ माना जाता है। इसी देश में साल 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हमला हुआ था जिसके बाद कई सालों तक यहां इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं हुआ था। अभी भी एक टीम ऐसी है जिसने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। हालांकि, अब ये सूखा टूटने वाला है।



जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम पहली बार पाकिस्तान के दौर पर जाएगी। ये दौरा आईसीसी विमंस चैंपियनशिप-2025 का हिस्सा होगा। अभी तक जिम्बाब्वे की महिला टीम ने कभी भी पाकिस्तान का दौरा द्विपक्षीय सीरीज के लिए नहीं किया है। ये पहली बार होगा और टीम पहली ही बार में अपनी छाप छोड़ना चाहेगी।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

मई में होगा दौरा
इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। तीन मई से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी तो वहीं 12 मई से टी20 सीरीज खेली जाएगी। ये सभी मैच कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला वनडे तीन मई को होगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा वनडे छह और नौ मई को खेला जाएगा। 12 मई को पहले टी20 के बाद दूसरा मैच 14 और तीसरा मैच 15 मई को खेला जाएगा।

इस दौरे के लिए जिम्बाब्वे की टीम 29 अप्रैल को पाकिस्तान पहुंचेगी और कुछ दिन अभ्यास करने के बाद सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमें जीत के लिए दांव लगाएंगी

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

मैदान पर होंगे दर्शक
पाकिस्तान में इस समय पीएसएल का आयोजन किया जा रहा है। ये लीग लाहौर और कराची दो शहरों में बिना दर्शकों के खेली जा रही है। पाकिस्तान ने इस समय जारी इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते दर्शकों को स्टेडियम में आने से मना किया है। देखना होगा कि इस सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देता है या नहीं।

error: Content is protected !!