Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

सक्ती. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरगामी सोच के तहत नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से बरसात पूर्व व्यापक सफाई अभियान की शुरुआत की गई है. इसके लिए बाहर से विशेष टीम को बुलाया गया है, जो नगर के सभी 18 वार्डों की गली-कूचों में स्थित बजबजाती नालियों की सफाई करेगी.

 



इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नालियों में जमी गंदगी को हटाकर बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या को रोकना है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर न फैले और नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े. साथ ही, गंदगी से फैलने वाली बीमारियों एवं दुर्गंध पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़े -  CG News : 20 निष्कासितों की कांग्रेस में घर वापसी, देखिए सूची...

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनके कार्यकाल में बरसात से पूर्व इस प्रकार का सफाई अभियान चलाया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले थे. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी समय रहते यह पहल की गई है, ताकि नगर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाए रखा जा सके.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि इस अभियान से शहर में स्वच्छता का स्तर और बेहतर होगा तथा बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी.

error: Content is protected !!