Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित, क्विज कॉम्पिटिशन और पोस्टर रैली में छात्र-छात्राएं हुए शामिल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल में आज 15 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह हर्षपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ.



इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, अकलतरा के सदस्य अभिषेक तिवारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे. मुख्य वक्ता अभिषेक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का सपना था कि हर व्यक्ति शिक्षित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे. उन्होंने शिक्षा को ही समानता और स्वतंत्रता का सबसे बड़ा हथियार बताया. अभिषेक तिवारी ने युवाओं से संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के आदर्शों—शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो को अपनाने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big Update : अब तक रायगढ़ में 18 मजदूरों को ले लाया जा चुका, रायगढ़ में इलाज के दौरान 9 मजदूरों की हो चुकी मौत, 25 मजदूर गम्भीर रूप से झुलसे थे, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने X पर लिखा...

जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय द्वारा क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. अंबेडकर के जीवन, संविधान, मौलिक अधिकार एवं सामाजिक सुधारों पर आधारित प्रश्न पूछे गए. छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गहरी जानकारी का परिचय दिया. इसके साथ ही पोस्टर रैली भी निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने हाथों में संविधान, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय से जुड़े नारे एवं पोस्टर लेकर परिसर में भ्रमण किया और पोस्टर रैली के माध्यम से छात्रों ने समानता, शिक्षा और सामाजिक एकता का संदेश दिया.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 16 अप्रेल को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

महाविद्यालय के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में संवैधानिक मूल्यों एवं सामाजिक चेतना का विकास करते हैं इसी तरह आज का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ.

error: Content is protected !!