Sakti Big News : कलेक्टर के निर्देश पर बिना लाइसेंस उर्वरक भंडारण पर की गई कार्रवाई, 60 बोरी नीमलेपित यूरिया जब्त…

सक्ती. कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में उर्वरक की असामान्य बिक्री, कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तरीय दल द्वारा लगातार निगरानी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिवस को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर विकासखंड स्तरीय दल द्वारा विकासखंड डभरा के ग्राम बिरहाभांठा में बाबूलाल उरांव पिता परशुराम उरांव के घर पर छापामार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज के 60 बोरी (2.700 मीट्रिक टन) नीमलेपित यूरिया का भंडारण पाया गया। उक्त मामले में संबंधित कृषक से क्रय बिल एवं जमीन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्रथम दृष्टया उर्वरक की कालाबाजारी कर किसानों को अधिक दर पर बिक्री किए जाने की आशंका पाई गई। इसके फलस्वरूप उर्वरक नियंत्रण आदेश में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए उर्वरक निरीक्षक विकासखंड डभरा द्वारा 60 बोरी नीमलेपित यूरिया को जब्त कर संबंधित व्यक्ति को स्पष्टीकरण जारी किया गया।

 



इसे भी पढ़े -  CG ASP-DSP Transfer News : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के Asp-Dsp अधिकारियों का हुआ तबादला... देखिए पूरी सूची...

जब्त उर्वरक को ग्राम कोटवार गंगाधर चौहान की सुपुर्दगी में सौंपा गया। कृषि विभाग द्वारा विकासखंड के समस्त उर्वरक विक्रेताओं, भंडारणकर्ताओं एवं कृषकों से अपील की गई है कि बिना वैध लाइसेंस के उर्वरकों का भंडारण, परिवहन अथवा विक्रय न करें। यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से उर्वरकों का भंडारण कर कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसानों से भी आग्रह किया गया है कि वे अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक क्रय करें तथा पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना विकासखंड कृषि कार्यालय में देने की अपील की गई है। कार्रवाई के दौरान विकासखंड डभरा के उर्वरक निरीक्षक आर.के. पटेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हेमसागर पटेल, हल्का पटवारी हरिशंकर पटेल एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मछली पालन का प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को कराया कुलीपोटा मछली पालन केंद्र का भ्रमण, 28 महिला किसानों को आरसेटी के माध्यम से दिया जा रहा प्रशिक्षण...
error: Content is protected !!