जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के कोसा गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया. फिर एक पक्ष की कार और बाइक में तोड़फोड़ की गई है, वहीं घर में घुसकर की मारपीट की गई है. दोनों पक्षों ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है. इस तरह दोनों पक्षों के 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है.






दरअसल, यादव और निषाद परिवार के लोगों के बीच में पुराना विवाद है और पहले एफआईआर दर्ज हुआ था. उसी एफआईआर को वापस लेने की बात को लेकर फिर झगड़ा हुआ और एक पक्ष की कार, बाइक में तोड़फोड़ हुई है, वहीं दोनों पक्षों ने घर में घुसकर एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है.