Sakti News : भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल ने वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी का जताया आभार

सक्ती. सक्ती के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आलोक पटेल ने महानदी क्षेत्र में संभावित बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए त्वरित हस्तक्षेप करने पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया.

 



विदित हो कि महानदी क्षेत्र से विधानसभा चंद्रपुर के कई गांव जुड़े हुए हैं. पिछले कुछ दिनों से जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण इन गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न होने लगा था, जिससे स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhandih News : बम्हनीडीह में होगी अनिरुद्धाचार्य महाराज जी की भागवत कथा, जयपुरिया परिवार द्वारा 7 दिवसीय कथा का 13 से 19 सितंबर तक कराया जा रहा आयोजन, विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और भव्य झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र...

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की तथा ओडिशा सरकार से समन्वय स्थापित कर हिराकुंड बांध के गेट खुलवाने की पहल की. इसके परिणामस्वरूप महानदी का जलस्तर नियंत्रित हुआ और संभावित बाढ़ का खतरा काफी हद तक टल गया.

आलोक पटेल ने कहा कि वित्तमंत्री की संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता और सक्रिय पहल से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को राहत मिली है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के प्रत्येक विषय पर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. इसके लिए क्षेत्र की जनता वित्तमंत्री के प्रति हृदय से आभारी है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जिलों में ध्वजारोहण करने राज्य सरकार ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...
error: Content is protected !!